परम्परागत ढंग एवं धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म

मोगा,3 सितम्बर  (जश्न): भगवान श्री कृष्ण का जन्म आज परम्परागत ढंग एवं धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने बताया कि जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने आज व्रत भी रखा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। इसके अलावा घर और प्रतिष्ठानों में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। आज व्रत रख कर पंजाब की खुशहाली की कामना भी की गई।यह सच है कि यदि हम श्री कृष्ण के आदर्शो को आत्मसात कर लें, तो हमारे जीवन की अनेकानेक समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी। भाजपा जिला अध्य्क्ष विनय शर्मा ने बताया कि अधर्म को सहन न करने का संदेश श्री कृष्ण ने सभी को दिया, जो कि आज के समय की भी प्रबल आवश्यकता है। उन्होंने हमें सहज रूप से यह बताया कि इस संसार में किसी के लिए चिंता करना तथा किसी से डरना व्यर्थ है। हम इस जगत में अपने साथ न कुछ लेकर आए हैं और न ही अपने साथ कुछ लेकर जा सकते हैं। हमें इस संसार में रह कर सिर्फ अपना कर्तव्य अच्छे तरीके से निभाना है, लेकिन कर्म के परिणाम की चिंता नहीं करनी है। देना तो परम पिता परमेश्वर का कार्य है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्य्क्ष विनय शर्मा, विजय मिश्रा, घनश्याम दास आदि मजूद थे।