वार्ड नंबर 41 को साफ सुथरा एवं हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू : पायल गर्ग

मोगा, 19 नवंबर (जशन) -वार्ड नं 41 में वार्ड के इंचार्ज गौरव गर्ग एव पायल गर्ग सेवादार बनकर वार्ड की सेवा करने में जुटे हुए है।।वार्ड निवासियो की तरफ से भी उनको पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। गौरव गर्ग एव पायल गर्ग की तरफ से वार्ड की प्रत्येक सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। वार्ड निवासियो की प्रत्येक समस्या का हल पहल के आधार पर किया जा रहा है। पायल गर्ग की तरफ से वार्ड नं 41 में सफाई मुहिम शुरू करते हुए वार्ड को हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू की गई है। वार्ड नंबर 41 वेदांत नगर एवं परवाना नगर सफाई मुहिम चलवाते हुए महिला वार्ड इंचार्ज पायल गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वार्ड की हर गली में सफाई मुहिम चलाई गई है और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आस पास सफाई रख अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। इसलिए हमें सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, उन्होंने वार्ड के लोगो से अपील की है वार्ड को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें। कूड़े को खाली जगह में न फेंके उसको कूड़ा दान में ही डाले। उन्होंने कहा कि वार्ड को हरा भरा रखने के लिए वार्ड के अलग अलग जगहों पर पौधे भी लगाए जा रहे है। इस अवसर पर महिला इंचार्ज पायल गर्ग, अमनदीप कौर, राधिका शारदा आदि उपस्थित थे ।