भाजपा की 22 फरवरी को पंजाब किसान रैली मालवा के मोगा में पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान व अन्य केन्द्रीय नेता पहुंचेंगे : डा.सीमांत गर्ग

*भाजपा द्वारा फरवरी में भाजपा किसान रैली, भाजपा युवा मोर्चा की रैली, भाजपा महिला मोर्चा की रैली सहित चार रैलियां की जाएंगी
मोगा, 13 जनवरी  ( JASHAN ) :  भाजपा द्वारा 2027 की चुनावों के मद्देनजर अपनी गतिविधियां आने वाले समय में तेज करने जा रही है। जिसके तहत भाजपा द्वारा पंजाब में भाजपा किसान रैली, भाजपा युवा मोर्चा रैली, भाजपा महिला मोर्चा रैली सहित चार रैलियां पूरे पंजाब में अलग-अलग जगह करने जा रही है। जिसके तहत पंजाब की किसान रैली जो मालवा के मोगा शहर में की जाएगी, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय कृषि मंंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा और भी केन्द्रीय तथा भाजपा के प्रदेश नेता इस रैली में पहुंचकर पूरे पंजाब से आए हुए किसानों को संबोधित करेंगे तथा किसानों के साथ वार्तालाप करके उनकी भलाई के लिए कई घोषणाएं भी की जा सकती है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने बताया कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा पंजाब में की जा रही रैलियों के संबंध में सरगर्मियां तथा तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जिसके लिए मोगा में 22 फरवरी को होने वाली किसान रैली मोगा की नई दाना मंडी में करने के लिए भी मसौदा तैयार किया जाएगा। जिसके लिए केन्द्रीय व पंजाब के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री व केन्द्रीय नेतृत्व की टीमें भी मोगा पहुंचेंगी। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है उस दिन से ही देश कोे किसानों खासकर पंजाब के किसानों की आमदन दुगनी करने के लिए कई योजनाओं पर अमल शुरू किया है। जिसके तहत पूरे देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत उनके खातों में सहायता राशि डाली जा रही है तथा किसानों को आधुनिक खेती करने तथा नकद आमदन वाली फसलों को बीजने के लिए भी कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छी किस्म के बीज मुहैया कराने, किसानों की फसलों पर खर्चा कम से कम करके अधिक आमदन मिल सके इस पर भी कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा बीजी गई फसलों का मंडीकरण  उनके नजदीक ही हो सके, इसके लिए भी केन्द्र सरकार द्वारा प्रबंध किए गए हैं तथा किसानों को तेल व दालें तथा तिलहन बीजने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में महिलाओं को उत्साहित करने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर उनको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए काम धंधे शुरू करने के लिए कर्जे मुहैया करवाना तथा सब्सिडी आदि दी जा रही है। उज्जवला स्कीम के तहत महिलाओं को लकड़ी को जलाने का गांवों में प्रचलन रोकने के लिए उज्जवला स्कीम के तहत किसानों को मुफ्त गैस सिलैंडर मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री अन्नतोदय योजना के तहत मुफ्त गेहूं मुहैया करवाया जा रहा है, ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखे पेट न रहे। लोगों के कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए से अधिक की सहायता दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में पंजाब में होने वाली चारों रैलियों के लिए बहुत उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोगा की भाजपा किसान रैली पंजाब की राजनीतिक में एक नई छाप छोड़ेगी तथा 2027 के विधानसभा चुनावों का नींव पत्थर भी रखेगी।