नीतू गुप्ता बनी महिला कांग्रेस की वार्ड नंबर 41 की प्रधान

मोगा 23 (जशन  ): विधायक डॉक्टर हरजोत कमल एवं मोगा महिला कांग्रेस प्रधान कमलजीत कौर धल्ले के की अगुवाई में आज वार्ड नंबर 41 के इंचार्ज पायल गर्ग की ओर से वार्ड नंबर 41 में महिला कांग्रेस की 11 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया जिसमें समाज सेवी एवं कांग्रेस के मेहनती वर्कर नीतू गुप्ता को वार्ड नंबर 41 का महिला कांग्रेस का प्रधान बनाया गया।   वार्ड इंचार्ज पायल गर्ग ने कहा कि नीतू गुप्ता कांग्रेस के बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है जिनको कांग्रेस द्वारा बनता मान सम्मान दिया गया है ।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हर किसी को बनता मान सम्मान दिया है वहीं नीतू गुप्ता के बताया की वह मोगा विधायक द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे और वार्ड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन रात एक कर देंगे ।  उन्होंने कहा कि वार्ड कि संभावित उम्मीदवार पायल गर्ग को हर हाल में जीत हासिल होगी क्यो कि उनके और उनके पति द्वारा पिछले लंबे समय से वार्ड कि सेवा की जा रही है वार्ड के वासनीक होने के कारण वह हर समय वार्ड वासियों के लिए हाजिर रहते है ।  इस अवसर पर  मोगा महिला कांग्रेस की प्रधान कमलजीत कौर, पायल गर्ग, नीतू गुप्ता, राधिका शारदा, मीनू, सुनीता गर्ग, संतोष सैनी, कविता गुप्ता, गीता, अमिता, सरोज रानी, कमलेश, किरण मित्तल, ममता, मोनिका सिंगला, शिखा कंबोज,गौरव गर्ग, पंडित सुरिंदर शर्मा, अमन,सुनीता रानी, माया देवी,विमला देवी, स्वर्णजीत कौर आदि उपस्थित रहे।