रोटरी क्लब मोगा क्राउन ने पहली बैठक में समाज भलाई के प्रोजेक्टों का किया भव्य शुभारंभ- साहिल अरोड़ा

मोगा, 3 अक्तूबर  (जशन)-रोटरी क्लब मोगा क्राउन की बैठक गत रात्रि गोल्ड कोस्ट क्लब में अध्यक्ष साहिल अरोड़ा की प्रधानगी में हुई। इस बैठक दौरान क्लब की ओर से समाज भलाई कार्य में किए जाने वाले कार्यों का भव्य शुभारंभ करते आगामी प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में अध्यक्ष साहिल अरोड़ा, सचिव मनदीप सहगल, कैशियर ललित कुमार विग, रोटेरियन परमिंदर सिंह, साहिल बजाज, सौरभ गोयल, अजय रामूवालिया, परविंदर पाल कुमार, सुशांत मदान, दीपक अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, पुनीत अरोड़ा, अमित नारंग, इंजी जनेश गर्ग, राघव सेठी, शुभम अहूजा, इंद्रजीत सिंह विक्की, अमनप्रीत  अरोड़ा, सागर बांसल, विशभ पुरी, सौरभ बंसल, सन्नी अरोड़ा, सनम बजा,  गुरचरण  धवन, अंकित ग्रोवर, विपुल खुराना, रोजन टक्कर, विक्रांत गोयल, अमित धीर, कपिल कपूर तथा रोटरी क्लब मोगा ग्रेटर के सदस्य समीर जैन विशेष रूप पर उपस्थित थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष साहिल अरोड़ा ने सभी आए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब का गठन करने का मुख्य उद्देश्य समाज भलाई कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना, जरूरतमंदों की सहायता करना, समय-समय पर जरूरत पड़ने पर मरीजों को रक्त मुहैया करवाना जैसे अन्य समाज भलाई के कार्य जारी है तथा आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से पहली बैठक में समाज भलाई के कार्यों पर विचार-विमर्श करके आगे के प्रोजेक्टों का भव्य आगाज किया गया उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समय-समय पर जो भी शहर में गतिविधियां रहेंगी, उसमें क्लब द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सचिव मनदीप सहगल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य क्लब के मेंबरों की एक दूसरे परिवारों से जान-पहचान करवाना है। उन्होंने बैठक में आए सभी सदस्यों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।