आम आदमी पार्टी के युवा नेता पर कृपाणों के साथ हमला

मोगा ,15 मई 2026 (लक्ष्मणजीत सिंह पुरबा ) थाना सिटी साउथ के तहत बहोना चौक पर रहने वाले आम आदमी पार्टी के युवा नेता पर वीरवार को दोपहर बाद कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर कृपाणों तथा अन्य तेजधार हथियारों के साथ हमला करने का मामला सामने आया है। घायल आप के युवा को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है । सिविल अस्पताल में दाखिल तजिंदरपाल सिंह पुत्र राम किशन निवासी बहोना चौक ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद में अपनी दुकान पर बैठा हुआ था । इसी दौरान बाहर एक सड़क हादसा होने की आवाज सुनी जैसे ही वह बाहर निकाला तो उसने देखा कि साइड पर खड़े उसके बेटे के साइकिल नाबालिग मोटरसाइकिल चालक युवक ने टक्कर मार दी । हादसे के कारण उसके बेटे का जहां साइकिल टूट गया, वहीं उसके बेटे को मामूली चोट भी आई । जब उसने मौका पर जाकर अपने बेटे को संभालने के साथ मोटरसाइकिल चालक को समझाया कि अपने माता-पिता को बुलाकर लाए। घटना के बाद जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तो कुछ देर में मोटरसाइकिल चालक युवक अपने माता-पिता न लाते हुए अन्य लोगों को ले जाया। जिनके पास कृपाणों और अन्य तेजधार हथियारों थे। हमलावरों की ओर से उसके दुकान के अंदर बैठा हुआ होने के चलते उस पर हमला कर दिया ,उसके शोर मचाए जाने के उपरांत उक्त लोग मौका से फरार हो गए। वहीं हमलावरों की एक कृपाण भी उसने छीन ली। उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


