बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सोच को ठोस नीति का रूप मिला है : राहुल गर्ग

*यह बजट सशक्तिकरण को केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि जमीन पर उतारने का स्पष्ट विजन देता है****
मोगा, 5 फरवरी ( JASHAN ) :   देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल  नेतृत्व में तैयार विकसित भारत बजट 2026-27 को संसद में देश की  केंद्रीय वित्त मंत्री  श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के महामंत्री राहुल गर्ग ने  कहा कि बजट 2026-27 के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सोच को ठोस नीति का रूप मिला है।  यह बजट हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। एक दूरदर्शी रोडमैप है, जो विकास को अवसरों में बदलता है। उन्हंने कहा कि यह बजट सशक्तिकरण को केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि जमीन पर उतारने का स्पष्ट विजन देता है—जहाँ निवेश, नवाचार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा एक साथ आगे बढ़ते हैं।  उन्होंने कहा कि यह बजट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है यह उस भारत की नींव रखता है जहाँ उद्योग को गति मिलती है, अवसंरचना मजबूत होती है, स्वास्थ्य और शिक्षा सुलभ बनते हैं, पर्यटन से रोजगार पैदा होता है और अक आधारित भविष्य के अवसर खोलती है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी भारत तक, खेल के मैदानों से लेकर तीर्थ स्थलों तक, विकसित भारत बजट युवाओं की आकांक्षाओं, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर देश को आगे बढ़ाने वाला  दूरदर्शी बजट है। उन्होंने इस बजट के लिए देश  के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं  वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण  का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बहुत ही संतुलित , विकास की ओर उन्मुख और युवाओं , गरीबों , महिलाओं सहित देश के आम लोगों के हितों का ध्यान रखने वाला बजट पेश किया है। जब पूरी दुनिया में आर्थिक हालात बिगड़े हुए हैं। अशांति का माहौल है, मोदी जी की सरकार ने देश की जनता पर कोई बोझ डाले बिना राहत और विकास का संतुलित रास्ता चुना है। कैंसर व अन्य  गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती की गई हैं। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खुलेंगे। वास्तव में एक महिला बेहतर जानती है कि घर कैसे चलाना है।  उन्होंने कहा कि यह युवाओं का बजट है। गरीब की चिंता करने वाला बजट है और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बजट उस भारत की नींव रखता है, जो आत्मविश्वास के साथ वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।