महाकाल सेवा एंड वेल्फेयर सोसायटी 8 को गोपाल गौशाला मे गौसेवा के साथ नए सदस्यो को करेगी शामिल

 मोगा,2 फरवरी ( जश्न ) : महाकाल सेवा एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से 8 फरवरी को गोपाल गौशाला में हवन यज्ञ, कंजक पूजन, गोवंश की सेवा के साथ सोसायटी के साथ नए जुड़ने वाले सदस्यों को शामिल करके उन्हे सोसायटी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। चेयरमैन एडवोकेट गौरव गर्ग, वाइस चेयरमैन वरुण सिंगला, अध्यक्ष रवि कालिया व उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अमनदीप शर्मा पप्पी कैशियर,अमनदीप शर्मा रिंकू सहायक कैशियर व तेजिंदर सिंगला ने बताया कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है, इसी उद्देश्य को लेकर महाकाल सेवा एंड वेल्फेयर सोसायटी का एक वर्ष पहले गठन किया गया था।एक वर्ष मे संस्था ने अनेकों समाजिक कार्य किए जिसका आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा बाजपा के राहुल गर्ग, जनेश गर्ग, अभिषेक जिंदल, एडवोकेट अमित सहगल, बलराम गोयल, एडवोकेट वरदान गर्ग, केशव सहगल, अमनदीप बराड़, साहिल छाबड़ा, लवलिश खेहड़ा, नितिन सिंगला, तेजिंदर सिंगला,एडवोकेट बृजमोहन गर्ग, एडवोकेट राधे मोहन गर्ग, एडवोकेट विपुल मित्तल, रिशु सिंगला, मनोज जैन, हितेश गुप्ता, कशिश सिंगला, कशिश अरोड़ा, बाबा कालिया, राहुल कपूर, एडवोकेट मोहित जैदका,एडवोकेट साहिल जैदका, मोहन लाल शर्मा, नरिंदर शर्मा, रजत गर्ग, सजल गोयल, दुर्लभ बराड़ सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया जाएगा। समिति के महासचिव एडवोकेट वरुण गोयल, लखन शर्मा ने बताया कि सोसायटी द्वारा फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर समुह सदस्य हरिद्वार से गंगाजल लेकर आएंगे जो 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग पर गंगाजल के साथ पावन शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसायटी के साथ नए जुड़े सदस्य भी 8 फरबरी को होने वाले समागम मे गौसेवा करके सोसायटी के साथ जुड़ेंगे।