नवनियुक्त मेयर प्रवीण शर्मा को राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि: 127 ने किया सम्मानित

मोगा,2 फरवरी ( जश्न )  : आज नगर निगम मोगा में राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि: 127 की ओर से नवनियुक्त मेयर प्रवीण शर्मा को मां भगवती का स्वरूप व सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि: 127 के कृष्ण तायल, राकेश सितारा, मोहन लाल गोयल, राकेश गोयल, रमन बब्बर, रमन मक्कड़, रोहित जिंदल, महेश गोयल आादि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर नवनियुक्त मेयर प्रवीण शर्मा ने कहा कि जो उन्हें  एसोसिएशन की ओर से मान सम्मान दिया गया है वह उसे कभी भूला नहीं पाएंगे और एसोसिएशन के धार्मिक, सामाजिक कार्यों में हर समय बढ़-चढ़कर  हिस्सा लेते रहेंगे। इस मौके पर  राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि: 127 के कृष्ण तायल, राकेश सितारा, मोहन लाल गोयल, राकेश गोयल, रमन बब्बर,  रमन मक्कड़, रोहित जिंदल, महेश गोयल ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक व सामाजिक कार्यों का आयोजन करना है, ताकि लोगों को भार तीय संस्कृति व इसके इतिहास बारे और जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2026 में समाज सेवा के प्रकल्प किए जाएंगे  तथा एसोसिएशन हमेशा समाज सेवा को तत्पर रहेगा।