भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बनने से भाजपा और ऊंचाइयों को छूएगी : डा.सीमांत गर्ग, राहुल गर्ग

मोगा, 20 जनवरी (jashan ) : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा गत दिवस अपना पद ग्रहण करने के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के शीर्षक नेताओं द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को पद ग्रहण करने के समय उन्हें बधाई दी गई, जो उनके लिए बहुत ही शुभ संकेत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने से भाजपा जहां ऊंचाइयों को छूते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा में आधुनिक व नई क्रांति लेकर आएंगे। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग व महामंत्री राहुल गर्ग ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पद ग्रहण करने के बाद उन्हें मुबारकबाद देने के अवसर पर प्रकट किए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग व महामंत्री राहुल गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बनने से पंजाब में भाजपा की राजनीति भी नया इतिहास रचेगी तथा पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने में एक मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक शीर्षक नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा को समर्पित हैं तथा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ता को उनकी निष्ठा व कार्यशैली के कारण उन्हें उच्च पद पर विराजमान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा तथा अब नितिन नबीन भी अपनी निष्ठा व कार्यशैली के कारण उच्च पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्षक नेताओं की देश के कौने-कौने में कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर हमेशा नजर रहती है। जिस कारण समय-समय पर भाजपा के कार्यकर्ता हर राज्य से उच्च पदों पर पहुंचते हैं। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए कहा कि उन्हें निष्ठा व मेहनत करते रहना चाहिए, उन्हें उसका फल जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा की जिला लीडरशिप की तरफ से कोटि-कोटि मुबारकबाद दी।


