भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी पर छुट्टी घोषित करनी चाहिए : गगन नौहरिया

मोगा ,19 जनवरी ( जशन )   शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब के उपाध्यक्ष गगन नौहरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से हजारों श्री राम भक्तों की संघर्ष एवं शहादत के बाद 500 साल बाद श्री राम भगवान ने अपने जन्म स्थान पवन नगर अयोध्या में बड़े भव्य मंदिर में विराजमान किया है और 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 2 साल हो गए हैं जिस कारण देश विदेश में हिंदू सनातनियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।उन्हों ने कहा कि  हमारे पंजाब  में 22 जनवरी को  सरकारी छुट्टी घोषित करनी चाहिए परंतु पंजाब में पिछले 2 सालों से किसी प्रकार की कोई सरकारी छुट्टी घोषित नहीं  की गई है । इस पर शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब के उपाध्यक्ष गगन नौहरिया ने पंजाब सरकार को निवेदन किया है कि 22 जनवरी को पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित की जाए एवं शराब के ठेके तथा मीट की दुकान बंद करवाने के आदेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुगलों ने अपने शासनकाल में भगवान श्री राम जी का मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई थी उसी प्रकार हमारे हिंदू भाइयों एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के प्रयासों से भगवान श्री राम का मंदिर फिर से तैयार करवा कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई है। इसलिए हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत  सिंह मान को अपील है कि भाई 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित किया जाए और मीट और शराब की दुकान बंद करने का आदेश दिया जाए।