समाजसेवी नवीन सिंगला और रिशु अग्गरवाल को आचार्य नन्दलाल शर्मा ने किया सन्मानित

मोगा, 16 जनवरी ( जशन ) आचार्य नन्दलाल शर्मा ने समाजसेवी नवीन सिंगला और रिशु अग्गरवाल को सन्मानित करते हुए कहा कि हर बार की तरह कोटकपूरा रोड स्थित माँ बगलामुखी यज्ञशाला में  पुजारी नरेश पनौली की अध्यक्षता में साप्ताहिक हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति डालकर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया।यज्ञशाला परिसर पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा। माँ बगलामुखी का दरबार पीले रंग की विशेष सजावट से सुसज्जित किया गया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।आचार्य नन्दलाल शर्मा ने  कहा कि माँ बगलामुखी की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से नियमित रूप से यज्ञ एवं धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया।आचार्य नन्दलाल शर्मा ने  कहा कि इस मौके पर महेश बंसल, दीपक बजाज, रूप चंद नागर, सोनू धवन, इंद्रजीत राही, सम्राट मिंटू, विजय बाम्बे, हरिन्द्र ग्रेवाल,अनिल कुमार, श्याम मोंगा, दीपक पूरी, राजेश जिंदल, प्रदीप उपस्थित थे।