भाजपा की श्रीमुक्तसर साहिब में पहली माघी कांफ्रेंस में मोगा जिले से भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद : डा.सीमांत गर्ग

मोगा, 15 जनवरी (JASHAN ): श्रीमुक्तसर साहिब की पवित्र धरती पर माघी मेले के अवसर पर हुई भाजपा की कांफ्रेंस में हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिखाकर नया इतिहास कायम किया है उसके लिए मोगा जिले के समूह भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कोटि-कोटि धन्यवाद किया। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि मोगा जिले से भाजपा कार्यकर्ताओं ने 55 से अधिक बसों में सवार होकर श्रीमुक्तसर साहिब माघी मेले में शमिल होकर जो भाजपा हाईकमांड का हौंसला बढ़ाया है उससे भाजपा हाईकमान ने 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने की तरफ कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों में पंजाब में भाजिपा की सरकार लाने के लिए उत्साह पाया जा रहा है। क्योंकि आज भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा जो पूरे देश में खासकर पंजाब के किसानों, मजदूरों व जरूरतमंदों को केन्द्र की सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है उससे लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से ही पंजाब आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकता है तथा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो नशा तस्करों व गैंगस्टरों को खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है तथा दिन दिहाड़े बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है तथा फिरौतियों से आज पूरे पंजाब का व्यापारी तंग आ चुका है तथा पंजाब सरकार उसको काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। उन्होंने श्रीमुक्तसर साहिब माघी मेले की भाजपा कांफ्रेंस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जो अपना उत्साह व जोश दिखाया है उसके लिए समूह भाजपा के मोगा जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।


