माँ बगलामुखी यज्ञशाला में प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से हवन यज्ञ और संकीर्तन का आयोजन किया जाता है: आचार्य नन्दलाल शर्मा

मोगा, 11 जनवरी ( बिट्टू पुरबा ) कोटकपूरा रोड स्थित माँ बगलामुखी यज्ञशाला में गुरुवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ एवं संकीर्तन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञशाला का वातावरण मंत्रोच्चारण और भजनों से भक्तिमय हो उठा।माँ बगलामुखी यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि यहाँ प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से हवन यज्ञ और संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि माँ बगलामुखी की उपासना से भक्तों के जीवन में नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ने का आह्वान किया।माँ बगलामुखी मंदिर में माँ बगलामुखी पिंडी रूप में विराजमान हैं। इस अवसर पर माँ का दरबार पीले रंग से सुसज्जित किया गया, जो माँ बगलामुखी की विशेष पहचान माना जाता है। पीले पुष्प, वस्त्र और सजावट ने पूरे मंदिर परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया।माँ बगलामुखी कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। यज्ञ उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति, भक्ति और अनुशासन का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया इस मौक़े पर उपस्थित महेश बंसल रूप चंद नागर सोनू धवन नरेश पनौली दीपक पूरी इंद्रजीत रही सम्राट मिंटू विजय बॉम्बे उपस्थित थे।


