प्राचीन त्यौहारों को धूमधाम से मनाकर हमें नौजवान पीढ़ी को संस्कृति से अवगत कराना जरूरी : डा.सीमांत गर्ग

*भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में भाजपा के पुरानी दाना मंडी स्थित भाजपा दफ्तर में धार्मिक रीति रिवाजों से दीपावली का पूजन समूह पदाधिकारियों ने करवाया
मोगा, 21 अक्तूबर ( जशन ) : भाजपा के जिला दफ्तर में दीपावली का प्राचीन पर्व बड़ी ही धूमधाम से हिंदू संस्कृति के अनुसार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में समूह पदाधिकारियों ने करके सरबत के भले की कामना की गई। इस अवसर पर पंडित महेन्द्र नारायण झा ने दीपावली के पर्व की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के अलावा भाजपा के सीनियर नेता पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, निधड़क सिंह बराड़, हेमंत सूद, बोहड़ सिंह, राकेश भल्ला, भजन सितारा, महामंत्री विक्की सितारा, मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, अमनदीप ग्रोवर, सुखबीर सिंह, कुलवंत सिंह, हरविंदर भुल्लर, दीपक तलवाड़, रामतीर्थ गुंबर, गोल्डी, सुखा सिंह, अमित गुप्ता, सुकेश सूद, दीपक तलवाड़, राजिंदर गाबा, शशिकांत पांडे, उमाकांड पांडे, विजय मिश्रा, संजीव कुमार के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा सीमांत गर्ग ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली के मौके पर भाजपा द्वारा लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव देश की तरक्की एवं उन्नति के बारे में सोचते है। उन्होंने देश को तरक्की के मार्ग की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकतार्ओं को राजनीति को जनसेवा को समर्पित करके कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि आज के समय में जब नौजवान बुराईयों में लिप्त होते जा रहे हैं उनको बुराईयों से दूर करने के लिए हमारे प्राचीन पर्व व हमारी प्राचीन संस्कृति से हमें उन्हें जागरूक करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्राचीन पर्वों को मनाकर अपनी पुरानी संस्कृति का और विस्तार करना चाहिए, ताकि हम अपने ऋषि-मुनियों तथा अपनी प्राचीन संस्कृति को पूरे संसार में फैलाकर मजबूत कर सकें। इस अवसर पर मिठाईयां बांटकर दीपावली के शुभ पर्व का इजहार किया गया।


