अनमोल वैल्फेयर क्लब ने मेले मैय्या दे समागम का निमंत्रण कार्ड मां चिंतपूर्णी दरबार में भेंट कर मां भगवती को किया समर्पित

*नेपाल से भी मां भगवती की पावन ज्योति श्रद्धलुओं के दर्शनों के लिए रहेंगी आकर्षण का केन्द्र : राजेश अरोड़ा
 मोगा, 17 अगस्त ( jashan  )   : अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी की बैठक भारत माता मंदिर के ऊपर हाल में अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक से पूर्व क्लब के समूह सदस्य मां चिंतपूर्णी दरबार में मेले मैय्या दे धार्मिक समागम का निमंत्रण कार्ड मां भगवती को समर्पित करके आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सरप्रस्त हरी सिंगला, वाइस चेयरमैन प्रल्हाद कालड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, रमिकांत जैन, सचिव विवेक मजीठिया, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सलाहकार संजीव नरूला, गगनदीप मित्तल, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रचार सचिव पवन आहूजा, सोशल मीडिया इंचार्ज अक्षय गुलाटी, दीपक शर्मा, चमन लाल मित्तल,सन्नी कपूर, अजय मोंगा, जगचनन सिंह जग्गी, मानव कालड़ा, सुशांत मजीठिया,  राहुल ग्रोवर, राजेश धीमान, मोहित कोचर, सचिन मोंगा, अशोक अरोड़ा,  आदि पदाधिारी मौजूद थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि क्लब की ओर से इस वर्ष भी शहर निवासियों, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मेले मैय्या का धार्मिक आयोजन 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक पुरानी दाना मंडी में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा मेले मैय्या दे धार्मिक समागम में नेपाल से भी मां भगवती की पावन ज्योति श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। जिसमें 21 सिद्धपीठ से महामाई की पवित्र ज्योतियों के साथ-साथ श्री बाला जी महाराज सालासर धाम व भैरव नाथ बाबा जी की पवित्र ज्योति जम्मू कश्मीर स्थित कटड़ा से श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु लाई जाएगी। 21 सितंबर को मोगा से पावन ज्योतियों की विशाल शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रोजाना मां भगवती की चौकियां होंगी, जिसमें भजन सम्राटों द्वारा मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले मैय्या धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरशोर से जारी है तथा पदाधिकारियों में काफी उत्साह पाया जा रहा है।