सीता स्वयंवर कला केंद्र द्वारा रामलीला का निमंत्रण पत्र राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन 128 ने किया रिलीज

मोगा! 12अगस्त( jashan) 
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के नाम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पिछले अनेकों वर्षों से रामलीला के माध्यम से अपनी सेवा निभा रही संस्था सीता स्वयंवर कला केंद्र की ओर से वर्ष 2025 की रामलीला का निमंत्रण पत्र आज स्थानीय साईं धाम मंदिर में रिलीज किया गया। निमंत्रण पत्र रिलीज करने की भूमिका मुख्य तौर पर पहुंचे मोगा की प्रमुख धार्मिक संस्था राइस ब्रांड डीलर एसोसिएशन 128 के पदाधिकारी राजकमल कपूर, संदीप जिंदल, अमित सिंगला, सुरेंद्र कुमार डब्बू, हरमन गिल, हर्ष गोयल, संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से निभाई। सीता स्वयंवर कला केंद्र के प्रधान नवीन सिंगला एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन परमजीत सिंह गिल के नेतृत्व में मौजूद सभी राम भक्तों ने रामलीला को लेकर आपस में विचार विमर्श किया और निमंत्रण पत्र रिलीज कर सभी शहर निवासियों को 2 सितंबर से 11 सितंबर तक पुरानी दाना मंडी मोगा में होने जाने वाली रामलीला में परिवार सहित पहुंचने की अपील की। इस उपरांत सीता स्वयंवर कला केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों पर अपने विचार रखते हुए राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन 128 के पदाधिकारी राजकमल कपूर और हर्ष गोयल ने कहा कि आज के युग में रामलीला का मंचन होना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जैसे आज की युवा पीढ़ी मोबाइल के साथ जुड़ चुकी है इस तरह युवा पीढ़ी को मोबाइल से निकाल कर अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए रामलीला जैसी आयोजन ही एकमात्र माध्यम रह गए हैं और सीता स्वयंवर के कलाकारों द्वारा किया जाने वाला यह कड़ा परिश्रम अपने आप में काबिले तारीफ है और हम राइस ब्रांड डीलर्स एसोसिएशन 128 हमेशा ही इस कार्य में सीता स्वयंवर कला केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अवसर पर काउंसलर विजय खुराना सीनियर वाइस चैयरमैन, सीनियर वाइस प्रधान सागर आहलूवालिया, डायरेक्टर गगनदीप मित्तल, गुरप्रीत सिंह गोपी, खजांची बलविंदर अरोड़ा, संजय कुमार रावण, तन्नू जैदका, दीपक अरोड़ा, सोवित अरोड़ा, जनरल सेक्रेट्री राजन गोयल, मंगत राय सेठी, मिस्त्री कुलदीप सिंह, संजीव बठला ,राहुल, कोहिनूर, प्रताप कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।