भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने एस.एस.पी.अजय गांधी को बुके देकर स्वागत किया

---*पुलिस को लोगों का सहयोग जरूरी है : एस.एस.पी. अजय गांधी----
मोगा, 28 दिसंबर (जशन  ) : गलत तत्वों व नशा तस्करों को लगाम लगाने के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ लोगों का सहयोग जरूरी है। इसलिए पुलिस  अधिकारियों से लोगों को अच्छा तालमेल बनाना चाहिए तथा लोगों को भी चाहिए कि वह गलत तत्वों व नशा तस्करों बारे जानकारी पुलिस को दें, ताकि  पुलिस नशा तस्करों को काबू कर सकें। उक्त विचार जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की तरफ से उन्हें बुकें देकर  स्वागत करने के असर पर प्रकट किए। इस मौके पर जतिंदर चड्ढा उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने नवनियुक्त जिला  पुलिस प्रमुख अजय गांधी को पूरा भरोसा दिलाया कि वह पुलिस विभाग की योजनाओं को लागू करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देंगे तथा पुलिस विभाग के  अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर नशा तस्करों व गलत तत्वों पर लगाम लगाने में मदद करेंगे। उन्होंने भरोसा प्रकट करते हुए कहा कि नवनियुक्त  एस.एस.पी. अजय गांधी मोगा पुलिस में गलत तत्वों व नशा तस्करों को काबू करने में काम.याब होंगे। इस अवसर पर एस.एस.पी. अजय गांधी ने कहा कि  पुलिस विभाग व लोगों का तालमेल होना बहुत जरूरी है। क्योंकि गलत तत्वों को काबू करने के लिए लोगों को नशा तस्करो बारे जो भी जानकारी होती है  उसके बारे पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।