पंजाब सरकार ने नगर निगम मोगा में नव वर्ष के तोहफे तहत 70 परिवारों को दिया रोजगार : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

मोगा, 24 दिसंबर ( जशन ) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना था कि पंजाब के किसी भी परिवार के चूल्हे की आग बुझने नहीं दी जाएगी। इस सपने को साकार करते आज नगर निगम मोगा में नव वर्ष के तोहफे तहत 70 परिवारों को रोजगार दिया गया। जिसमें 70 मालियों को रखा गया। जिससे शहर के पार्कों व शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी। उक्त जानकारी हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 70 मालियों को नगर निगम में पक्का करने की खुशी में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, नगर निगम के फैडरेशन अध्यक्ष सुखपाल राजू सौदा, पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती, एफ.एंड.सी.सी. मैंबर व पार्षद पायल गर्ग के पति गौरव गर्ग, पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा, पार्षद तीर्थ राम, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, अमन के अलवा नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम में कई सरकारों की बेरुखी के चलते अपने पक्के रोजगार की मांग करते आ रहे मुलाजिमों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम के मुलाजिम जो कच्चे थे उनका सारा मामला मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के ध्यान में लाया गया। जिनकी ओर से नव वर्ष का तोहफा देते हुए 70 मालियों को पक्का रोजगार दिया गया। जिसके चलते मुलाजिमों में भारी खुशी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने सरकार बनने से पहले वायदा किया था कि किसी के घरों में चूल्हों को बुझने नहीं दिया जाए, आप की सरकार बनने पर रोजगार दिए जाएंगे। पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप की सरकार बनते ही समय-समय पर नगर निगम के मुलाजिमों को पक्का किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते कहा कि हम जब भी मुलाजिमों की मांग को लेकर जाते हैं उन्होंने कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि गांवों व शहरों के विकास, रोजगार के लिए पंजाब सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की सरपरस्ती में पंजाब रोजाना तरक्की की बुलंदियों पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कहा कि अब तक 137 मुलाजिमों को नगर निगम में पक्का किया जा चुका है। उसके बाद दीपावली पर बेलदारों को भी पक्का किया गया है। उन्होंने आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, लोकल बाडी मंत्री डा.रवजोत सिंह का मुलाजिमों को पक्का रोजगार देने पर उनका विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर निगम के फेडरेशन अध्यक्ष सुखपाल राजू सौदा, पक्के हुए मुलाजिमों ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, लोकल बाडी मंत्री डा. रवजोत सिंह, हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी का उनको पक्का रोजगार दिए जाने पर धन्यवाद करते कहा कि जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे पहले की तरह तनदेही से निभाएंगे।