संकट मोचन संकीर्तन मंडल रजिः154 द्वारा संकीर्तन व लंगर हाल का निर्माण कार्य जोरशोर से जारी ः सरपरस्त संजय ठेकेदार

----------*संकीर्तन हाल व लंगर हाल का निर्माण शहर निवासियों व दानी सज्जनों के सहयोग से निमार्णाधीन है ः उपाध्यक्ष राम अवतार जिंदल----------
मोगा, 26 अक्तूबर ( जशन,सटरिंगर दूरदर्शन ):  मोगा शहर में हमेशा ही धार्मिक, सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संकट मोचन संकीर्तन मंडल रजिस्टर्ड-154 मोगा समाज सेवा के प्रकल्पों को निरंतर जारी रखे हुए हैं। इसी के चलते मंडल की ओर से न्यू परवाना नगर गली नंबर-6 के नजदीक संकट मोचन संकीर्तन हाल का निर्माण कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंडल के सरपरस्त संजय ठेकेदार व उपाध्यक्ष राम अवतार जिंदल ने बताया कि इस हाल के निर्माण को भव्य रूप दिया जाएगा। जिसमें लोगों की सुविधा के लिए नीचे भव्य हाल का निर्माण और ऊपर लंगर हाल का निर्माण किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि मंडल की ओर से घर-घर में निशुल्क संकीर्तन करके उसमें जो दानी राशि एकत्रित होती है उनको समाज सेवा के प्रकल्पों में लगाने के अलावा अब मंडल द्वारा न्यू परवाना नगर गली नंबर-6 के नजदीक जगह ली गई है जिसमें संकीर्तन हाल व लंगर हाल का निर्माण शहर निवासियों व दानी सज्जनों के सहयोग से निमार्णाधीन है। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि लंगर हाल व संकीर्तन हाल में अपना बढ़-चढ़कर योगदान  डालें, ताकि इस संकीर्तन हाल व लंगर हाल का कार्य जल्द मुकम्मल करके शहर निवासियों के उपयोग के लिए लाया जा सके। उन्होंने शहर निवासियों को कहा कि संकट मोचन संकीतन मंडल रजिः 154 की ओर से बाला जी महाराज, श्याम खाटू जी, मां भगवती की चौंकियां भी निशुल्क की जाती है। कोई भी सदस्य मंडल के किसी भी सदस्य को मिलकर निर्माण कार्य में योगदान दे सकता है।