मोगा, बाघापुराना, निहाल सिंह वाला के भाजपा दफ्तर में भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मनाया

मोगा, 6 अप्रैल (JASHAN ) : पूरे देश में भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया  गया। आज देश  के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर पूरे देश के लोगों व भाजपा के कार्यकर्ताओं को वर्चुयल संबोधन के कार्यक्रम भाजपा के कार्यालयों में 10 लाख जगहों पर करके प्रधानमंत्री का भाषण सुना गया। इसी कड़ी के तहत मोगा जिले का भाजपा के जिला दफ्तर, बाघापुराना व निहाल सिंह वाला में भाजपा का स्थापना दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की अगुवाई में मनाया गया। इस अवसर पर अशोक तलवाड़ मंडल अध्यक्ष बाघापुराना, अमित गुप्ता मंडल अध्यक्ष मोगा, नीतू गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष, मुकेश शर्मा आई.टी. सैल, मुकेश गुप्ता, उमाकांत, जतिंदर चड्ढा, गगनदीप गुंबर, सुकेश सूद, राकेश शर्मा, सर्बजीत कौर, डा. चमन खुराना, महेश गुप्ता, अमनदीप ग्रोवर, हेमंत सूद, जङ्क्षतदर चड्ढा आदि पदाधिकारी व वर्कर उपस्थित थे।  इस अवसर पर भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर लड्डू वितरित करने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि 1947 के बाद देश के नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कोरोना काल से लेकर आज तक 80 करोड़ देश के लोगों को मुफ्त अनाज देने, 55 करोड़ लोगों का आयूषमान के तहत पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज, 45 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खोलना, 11 करोड़ देश में शौचालय बनाने के अलावा करोड़ों किसानों को सहायता राशि देने के साथ-साथ भाजपा में गरीबों को सामाजिक न्याय का लाभ भी जमीनी स्तर तक पहुंचाकर लोगों की आर्थिक स्थिति को ऊंचा उठाया है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में भागीदारी देकर उनके सपनों को पूरा करने के साथ-साथ उनका मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने देश के गरीब, पिछड़े लोगों की समस्याओं का समाधान करती हैं, जबकि दूसरी राजनीतिक पार्टियां उनकी वोट का प्रयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को राष्ट्र सर्वोप्रिय है, जबकि दूसरी पार्टियों को अपने परिवारसर प्रिय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा सब का साथ सब का विश्वास व सब का प्रयास के साथ आगे बढक़र देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश के लोगों का विकास करते हुए पूरे देश में पीने के पानी, बिजली व स्वस्थ सेवाएं पहुंचाई हैं, जबकि दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने केवल अपना ही विकास किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार भाजपा के 6 अप्रैल से 44 वें स्थापना दिवस से बाबा साहिब भीमराव अंबेदकर की जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक, न्याय सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। जिसमें गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा होगी, ताकि इन दिनों में सभी अनुसूचित जाति के लोगों की भलाई कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। उन्होंने आज मोगा हलके के चारों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को श्री हनुमान जन्मोत्सव व भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी तरह बाघापुराना में आज भाजपा मडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़ की अगुवाई में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर झंडा लहराया गया तथा लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर जिला सचिव प्रदीप तलवाड़, प्रेम गर्ग, महासवि हंसराज, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गगनदीप लूंबा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता सिंगला, उपाध्यक्ष पल्लवी, राम तीर्थ गुंबर, सुरिंदर पाल सिंह नत्था, नवदीप तलवाड़, मातू राम शर्मा, सुखदेव सिंह, लखविंदर सिंह कैथ, शिवम सिंगला, शैरी बठला, मोहित महेश्वरी, डा. गुलशन मौजूद थे।