देवप्रिय त्यागी को भाजपा पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

मोगा, 21 मार्च (जशन): देवप्रिय त्यागी को भाजपा पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ का दुबारा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। देवप्रिय त्यागी ने इस जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, संगठन मंत्री श्रीनिवासलू जी अथवा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल का धन्यवाद किया। देवप्रिय त्यागी को पिछले समय प्रदेश की तरफ से पंजाब प्रदेश चुनाव संचालन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है और इसके साथ पंजाब आईटी सेल के एक्जीक्यूटिव की भी वो जिम्मेदारी निभा रहे हैं। देवप्रिय त्यागी, जिन्होंने अपने समाजसेवा के कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाई है, पिछले काफी समय से कोटकपूरा विधानसभा के प्रभारी के रूप में अपनी कार्यकुशलता भी साबित कर रहे हैं। उन्हें आईटी सेल लोकसभा फरीदकोट के इंचार्ज भी बनाया गया है, जो उनकी प्रभावशाली कार्यशैली को दर्शाता है। देवप्रिय त्यागी एक अद्भुत कार्यकर्ता है, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवाभाव से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। उनकी नियुक्ति पंजाब की राजनीति में एक नए दृष्टिकोण और ऊर्जा का संचार करती है।देवप्रिय त्यागी, जिन्होंने अपने निरंतर कार्यों से लोगों के बीच एक गहरी पहचान बनाई है। पंजाब की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं में भी वो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं ।