देवप्रिय त्यागी ने जनता दरबार के दौरान सुनी लोगो की 100 से अधिक शिकायते,कहा भाजपा आम लोगो की समस्याओं का हल करने के लिए वचनबद्ध

मोगा , 29 जनवरी (जशन) आज देवप्रिय त्यागी जी के नेतृत्व में उनके कार्यालय में एक बैठक हुई।उन्होंने गुजरात से आकर मोगा में बसे प्रवासियों की कठिनाइयों को सुना।प्रवासियों की नेता सोनिया ने कहा कि पंजाब सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है, उन्हें मोदी सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है.गुजराती अप्रवासी पंजाब की प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं, उन्हें व्यापार के लिए सही माहौल नहीं दिया जा रहा है।त्यागी जी ने कहा कि पंजाब सरकार को जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए. इस मौके पर देवप्रिय त्यागी, महेंद्र खोखर, दीपक तलवार, विनोद कुमार, विजय मिश्रा, सोनिया विक्की, अजय, मनु, चरणदास, शाम लाल, अमितलाल मौजूद रहे।