भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में श्री गुुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों को समर्पित धार्मिक समागम करवाया

*श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने माता-पिता तथा चार साहिबजादों को सिख धर्म के लिए कुर्बान करके म् िासाल कायम की : डा.सीमांत गर्ग
मोगा, 24 दिसंबर (जशन ) : भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में भाजपा जिले की समूह कार्यकारिणी,   समूह पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पुरानी दाना मंडी स्थित जिला दफ्तर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी  के चार साहिबजादों को समर्पित श्री सुखमणी साहिब का पाठ आयोजन करके धार्मिक समागम करवाया गया  इस धार्मिक समागम में रागी-ढाडी जत्थों द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की लासानी, कुर्ब् ाानी बारे जानकारी दी। ढाडी जत्थों ने कीर्तन शब्द का गायन करके समूह संगतों को साहिबजादों की लासानी,  कुर्बानी के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर अरदास के बाद अटूट लंगर का प्रसाद वितरित किया  गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहिबजादों के  शहीदी दिवस को समर्पित वीर बाल दिवस घोषित करके एक ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब और उसके लोग तलवार के बल पर गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों का धर्म बदलना च् ााहते थे, लेकिन उन्होंने अपने दो मासूम बच्चों के बलिदान का फैसला लिया। इस वीर बाल दिवस के के अ वसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह, उनके चार बेटों (साहिबजादे) और माता गुजरी जी के त्याग,  बलिदान और आस्था को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो वीर बाल दिवस की घोषणा की  गई  वह हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस' हमें याद दिलाएगा कि दस गुरुओं  का योगदान क्या है, देश के स्वाभिमान के लिए सिख परंपरा का बलिदान क्या है। 'वीर बाल दिवस' हमें बत् ााएगा कि भारत क्या है, भारत की पहचान क्या है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस  घोषित करके श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादं को मान सम्मान दिया है उसको हमेश याद रखा  जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के जिला भर से आए हुए समूह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का इस  समागम में आने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग, डा.शाम सुंदर  गर्ग, डा. मोनिका गर्ग, डा. चंदन सिंगला, डा.प्रभा मित्तल, डा. राजीव गुप्ता, भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व  एस.पी. मुख्तयार सिंह, महामंत्री राहुल गर्ग, महामंत्री विक्की सितारा, भाजपा महिला विंग की अध्यक्ष नीतू गु प्ता, भाजपा प्रदेश नेता मोहन लाल सेठी, सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उप् ााध्यक्ष देवप्रिय त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, सीनियर नेता बोहड़ सिंह गिल, विजय शर्मा, शमशेर सिंह  कैला,  गुरमेल सिंह सरां, भजन सितारा, राकेश भल्ला, सुमन मल्होत्रा, मनिंदर कौर, प्रोमिला मैनराय, गीता  आर्य, शबनम मंगला, निशा सिंगला, दीपक तलवाड़, भाजपा एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष सूरज भान, सुरिंदर  सिंह, कशिश धमीजा, भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री नानक चोपड़ा, अनिल बांसल,  गुरजंट मान, चमन लाल, लखवीर, सोनी भट्टी, सतिंदरप्रीत सिंह, राय वरिंदर पब्बी, संजीव गुप्ता, नवल  सूद, गुरविंदर सिंह काली, धर्मेन्द्र सिंह हैप्पी, मुकेश शर्मा आई.टी. इंचार्ज, संजीव अग्रवाल, जतिंदर चड्ढा,  हेमंत सूद के अलावा भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।