*रोटरी क्लब मोगा सिटी ने वृद्ध आश्रम में भेंट की राशन व रिफ्रैंशमैंट सामग्री

Tags: 

मोगा, 7 अप्रैल :(जशन):  शहर में हमेशा समाज भलाई के कार्यों में अग्रणी रहने वाली रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से बेदी नगर स्थित वृद्ध आश्रम में राशन व रिफ्रैशमैंट की सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष प्रमोद बब्बर व चेयरमैन विजय मदान ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढक़र उत्तम कोई सेवा नहीं है तथा जरूतमंदों की सेवा करने से मन को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से ऐसे समाज भलाई के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से मई माह में 11 जरूरतमंद लड़कियों के करवाए जा रहे सामूहिक कन्यादान समागम की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। इस मौके पर आश्रम के प्रबंधक बिट्टू कालड़ा ने क्लब द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्य की सराहना की। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष प्रमोद बब्बर, चेयरमैन विजय मदान, राजिंदर सचदेवा, विनोद गर्ग, नरेन्द्र अरोड़ा, संजय गर्ग, गौरव कटारिया, संजीव अरोड़ा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।