पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा को श्री मुक्तसर साहिब के सह प्रभारी नियुक्त होने पर किया सन्मानित

मोगा,29  दिसम्बर (जशन): मोगा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा के श्री मुक्तसर साहिब के सह प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा के महामंत्री बोहड़ सिंह, मंडल प्रधान विक्की सितारा, महामंत्री मनोज अरोड़ा, दीपक कौड़ा, शिव टंडन, अमन शर्मा की तरफ से सम्मानित किया गया। बोहड़ सिंह एवं विक्की सितारा ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने भाजपा पार्टी को ऊंचा उठाने के लिए दिन रात मेहनत की है। विनय शर्मा भाजपा के 2 बार पार्षद होने के साथ , युवा मोर्चा जिला प्रधान, जिला महामंत्री एवं जिला प्रधान के तौर पर अपनी सेवाए निभा चुके है। पार्टी में लंबे समय के अनुभव एवं तजुर्बे को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें श्री मुक्तसर साहिब के सह प्रभारी की जो जिम्मेवारी सौंपी है , उसे भी पूरी तन्देही से निभाएंगे। विनय शर्मा ने अनुभव द्वारा जिले में पार्टी की चढ़ती कला के लिए काम किया एवं पार्टी को नई पहचान दी। किसानी आंदोलन में पार्टी के प्रति उनकी समर्पण को भावना दिल्ली दरबार तक पहुंची। अपने इसी अनुभव का लाभ वह जिला श्री मुक्तसर साहिब को भी देंगे। श्री मुक्तसर साहिब में भाजपा की गतिविधियों एवं नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में एवं लोकसभा चुनावो मे मेहनत के द्वारा श्री मुक्तसर साहिब जिले में भाजपा को ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। पूर्व जिला प्रधान विनय शर्मा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं वर्करों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी में जो भी जिम्मेवारियां उन्हें सौंपी गई उसे पूरी मेहनत से पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने में उनके कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा। कार्यकर्ता प्रत्येक पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है, जिनके दम पर पार्टी सदैव आगे बढ़कर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सह प्रभारी की जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे पूरी मेहनत एवं लगन से निभाएंगे।