यूथ अरोड़ा महासभा तथा लायंस क्लब मोगा गोल्ड द्वारा लगाए रक्तदान कैंप में विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा और एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना ने की शिरकत

Tags: 

मोगा 24 जुलाई (जश्न ):  मित्तल अस्पताल दशहरा ग्राऊंड मोगा में यूथ अरोड़ा महासभा तथा लायंस क्लब मोगा गोल्ड द्वारा सांझे तौर पर लगाए विशाल रक्तदान कैंप में 175 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के प्रति नौजवानों में भारी उत्साह देखा गया। इस कैंप का उद्घाटन हलका मोगा के विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मोगा के एस.एस.पी. गुलनीत खुराना, पंजाब अरोड़ा महासभा तथा लायंस क्लब मोगा गोल्ड के अध्यक्ष अश्वनी कुमार पिंटू द्वारा किया गया। इस मौके एस.एस.पी. मोगा ने दोनों संस्थाओं का धन्यवाद किया तथा कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रक्तदानियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। अरोड़ा महासभा मोगा, महिला अरोड़ा महासभा मोगा विंग तथा यूथ अरोड़ा महासभा की पूरी टीम ने तनदेही से इस विशाल कैंप का सफलतापूर्वक प्रबंध किया। यूथ अरोड़ा महासभा पंजाब के इंचार्ज संजीव नरूला मोगा यूथ विंग अरोड़ा महासभा के अध्यक्ष सुमित पुजाना तथा लायंस क्लब मोगा गोल्ड के सचिव पिं्रस अरोड़ा ने अपनी पूरी टीम के साथ इस कैंप के लिए दिन-रात मेहनत की। इस कैंप में पवन मोदगिल, दीपक जिंदल, विजय मदान, दिनेश कटारिया, अन्नू गुलाटी, रजनी अरोड़ा, राजीव गुलाटी, सुरेन्द्र कटारिया, राजेन्द्र सचदेवा, ओ.पी. कुमार, प्रभजोत गोरा, सन्नी मनचंदा, रिचा मनचंदा, पूनम नारंग, ममता मोंगा, विनीत सचदेवा, कुणाल अरोड़ा, अनुभव कुमार, हनी, मंगा, सुख धीमान  आदि हाजिर थे।