पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवप्रिया त्यागी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रवासी नेताओं के साथ की विशेष मीटिंग

मोगा, 19 जनवरी (जशन):  : पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवप्रिया त्यागी के नेतृत्व में आज बेदी नगर में मोगा जिले के प्रवासियों के नेताओं की विशेष एकत्रिता करवाई गई। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, विधायक डा. हरजोत कमल, भाजपा के महामंत्री बोहड़ सिंह, महामंत्री सरदूल सिंह, हितेश गुप्ता व जिला संयोजक संजीव कुमार अग्रवाल के अलावा भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवप्रिया त्यागी ने विचार प्रकट करते कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसने समूचे भारत में क्रांतिकारी बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किरतियों की बेहद कदर करते हैं तथा वह खुद साधारण परिवार में से होने के कारण हमेशा मेहनतकशों के लिए नई योजनाएं लेकर आते हैं, जिनके सदका पहले से गरीबों की आर्थिक दशा में सुधार देखने को मिला है। इस मौके विधायक डा. हरजोत कमल ने कहा कि उनको खुशी है कि वह बड़े जनतक आधार तथा मजबूत संगठन वाली भाजपा के मैंबर बने हैं तथा आज इसी पार्टी को सहयोग देने वाले प्रवासियों के साथ उनकी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह मोगा के समूह निवासियों को अपने परिवार के मैंबर के तौर पर तसलीम करते उनकी मुश्किलों के हल के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि प्रवासियों द्वारा विचार-विमर्श दौरान बताई गई समस्याएं चुनाव के बाद हर हाल में हल कर दी जाएंगी। इस मौके पूर्व पार्षद गुरमिन्द्रजीत सिंह बबलू, बहादर सिंह बल्ली तथा गण्यमान्य हाजिर थे।