राइटवे एयरलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2022 का किया स्वागत, होनहार स्टाफ को किया सम्मानित

**सफलता के लिए नेक नियत और सही दिशा में लिए गए फैसलों की आवस्यकता :देवप्रिय त्यागी

मोगा, 31 दिसंबर (JASHAN) आज चोखा एम्पायर बुग्गीपुरा चौक में 31 दिसंबर की शाम को 2021 को अलविदा कहते हुए  2022 स्वागत किया।  देवप्रिय  त्यागी ने कहा हमें गर्व है अपने स्टॉफ और उन्होंने बरनाला, सगरूर, बाघापुराना, खन्ना, और मोगा के स्टाफ को सम्मानित किया जिन्होंने स्टूडेंट क़ो बहुत अच्छे बेंड स्कोर के साथ साथ वीजा की बेहतर सर्विस देने के लिए काम किया।  देवप्रिय त्यागी ने कहा कि उनकी कंपनी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए हमेशा काम करती रहेगी। मुख्य अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से स्वामी उमेशानंद, वचितर नंद, बहन मनुषवि भर्ती, हरप्रीत भारती थी। इस मौके पर आफिस काम के साथ साथ अध्यात्म की महत्ता बताई गई। इस समागम में संगरूर टीम को बेस्ट ओवरआल परफॉर्मेंस का अवार्ड दिया गया, पी टी ई बिज़नेस के लिए मोगा ब्रांच, आईएल्ट्स बिज़नेस के लिए बरनाला और इम्मीग्रशन बिज़नेस के लिए संगरूर ब्रांच को सम्मानित किया गया। देवप्रिय त्यागी ने कहा कि सफलता के लिए नेक नियत और सही दिशा में लिए गए फैसलों की आवस्यकता होती है। जो कंपनी अपने स्टाफ का सम्मान नही करती वो कभी भी सफलता प्राप्त नही कर सकती।