समाजसेवी एवं भाजपा सीनियर नेता देवप्रिय त्यागी ने शिक्षक दिवस के मौके पर सरकारी प्राइमरी स्कूल में, निर्माण किये गए कमरे विद्यार्थियों को किया समर्पित

मोगा,4 सितम्बर (जश्न): समाजसेवी एवं भाजपा सीनियर नेता देवप्रिय त्यागी ने आज शिक्षक दिवस के मौके पर पढ़ाई के लिए उनके द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल, शेखा वाला चौक मोगा में निर्माण किये गए कमरे को विद्यार्थियों को समर्पित किया। इस सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या लगभग 400 है परंतु बच्चों के पास पढ़ने के लिए जगह नही थी और प्रिंसिपल मैडम के आह्वान पर इस कमरे का निर्माण किया गया।
देवप्रिय त्यागी ने बताया कि उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए काफी सम्मान और पुरुस्कार मिले पर स्कूल में भवन निर्माण के बाद जो खुशी उन्हें मिली है वो सभी पुरुस्कारों से बड़ी है। उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में सरल तरीके से छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करवाना व इस पर राष्ट्रीय विमर्श करना है। बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का सबसे ज्यादा योगदान होता है।त्यागी ने बताया कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को एक बर्तन का आकार देता है उसी प्रकार एक शिक्षक छात्र के जीवन को मूल्यवान बनाता है। एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाता है और जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है। उन्होंने ये भी बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उपर उठाने में सामाजिक संस्थायें अहम कार्य कर रही है। इस मौके पर दीपक शर्मा, अमन जोशी, ओमप्रकाश, यादव जी, अशोक, कुणाल शर्मा, प्रिंसिपल रुबिन्दर कौर, मीनू बाला, वीरन वंती, कमलप्रीत कौर, परमजीत कौर, श्वेता, कुलदीप कौर, गुरमीत कौर, शुभप्रीत कौर मौजूद थे।सरकारी प्राइमरी स्कूल में कमरे के निर्माण सहयोग के लिए देवप्रिय त्यागी को सम्मानित किया गया।


