शिव मंदिर कमेटी एवं प्लंबर यूनियन मोगा ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लगाया भंडारा

मोगा,31 अगस्त (जश्न ) : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शिव मंदिर कमेटी एवं प्लंबर यूनियन मोगा की ओर से स्थानीय कोटकपूरा रोड पर कढ़ी चावल व फ्रूट चाट का भंडारा लगाया गया। इस भंडारे में समाजसेवी कुलदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा। भंडारे के दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को समर्पित झांकियां भी प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पेश की गई। संगीतमय झांकियों को देख कर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके विशेष तौर पर उपस्थित समाजसेवी देवप्रिय त्यागी व नवदीप गुप्ता ने कहा कि हमें जिंदगी में प्रभु श्री कृष्ण की नीतियों को और प्रभु श्री राम के आचरण को जिंदगी में अपनाना चाहिए।प्रभु श्री कृष्णा जिस तरह गाय चराने के साथ बाकी पशु-पक्षियों से भी गहरा लगाव करते थे, उनका जीवन दर्शन हमें एक सीख देता है कि जिस तरह से हम अपने परिवार से प्रेम करते हैं, उसी तरह पर्यावरण से भी प्रेम करने की जरूरत है।इस मौके पर बंटू जैसवाल, नवदीप गुप्ता, कुलदीप गर्ग, अंकुर गोयल, सुरिंदर पाल छिंदा मौजूद थे।


