राकेश मंगला सोनी बने भाजपा लोकल बाडी सैल के जिला कनवीनर

मोगा, 6 जून (दीपक कौड़ा/सोनू जैसवाल) - भारतीय जनता पार्टी वार्ड नं 38 के इंचार्ज एव प्रमुख  समाज सेवी राकेश मंगला सोनी को पार्टी में निभाई जाने वाली सेवाओं को देखते हुए भाजपा लोकल बाडी सैल का जिला कनवीनर नियुक्त किया। भाजपा के जिला प्रधान विनय शर्मा, शहरी अध्यक्ष विक्की सितारा, भाजपा बीसी मोर्चा के जिला प्रधान धर्मवीर, भुपिंदर हैप्पी, दविंदर बराड़ के अलावा अन्य उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा के जिला प्रधान विनय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को बनता मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राकेश मंगला सोनी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर नही बल्कि पार्टी मुख्य उद्देश्य समाज सेवी कार्यो में अग्रणी होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान राकेश मंगला सोनी ने गरीबो एव जरूरतमन्दों तक प्रत्येक सुविधा को पहुंचाया। सोनी मंगला के भारतीय जनता पार्टी के लोकल बाडी सेल के जिला कनवीनर नियुक्त होने से पार्टी को बल एव संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सोनी मंगला को बधाई देते हुए कहा कि सोनी मंगला अपनी  जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे एव भाजपा के हित मे कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में लोकल बाडी सेल का विशेष सहयोग होगा। लोकल बाडी सैल विधानसभा चुनावों में प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि लोकल बॉडी सैल की तरफ से सभी मंडलो के साथ जिला की कार्यकारणी का जल्द घोषणा की जाएगी। सोनी मंगला ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए जिला प्रधान विनय शर्मा का आभार जताया एव कहा कि लोकल बाडी सेल आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारो के हक में चुनाव प्रचार करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकल बाडी सेल भाजपा की नीतियों एव गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने में मुहिम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि किसानी मुद्दा जल्द हल होगा एव आने वाले विधानसभा चुनावो में भाजपा पंजाब में उम्मीदवार उतारेगी।