मोदी कार्यकाल के सात वर्ष पूरे होने पर मोगा मंडल अध्यक्ष वरुण भल्ला ने बांटे मास्क

मोगा,30 मई(जश्न) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 7 वर्ष पूरे हो जाने पर जहां पूरे देश में भाजपा द्वारा सेवा के कार्य किए जा रहे हैं उसी कड़ी के तहत आज मोगा मंडल अध्यक्ष वरुण भल्ला की और से नगर में पौधे लगवाए गए। वरुण भल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो राजनीति के साथ-साथ सेवा भावना का कार्य करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्तदान कैंप, राशन वितरण,वस्तियों में सेनेटाईजेशन करवाना, पौधे लगवाना के इलावा और कई समाज भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया पार्टी सेवा ही संगठन यह नाम का कार्यक्रम कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ हेमंत सूद, ओम प्रकाश, अजय गोयल, राजेंद्र गाबा ,नवीन बांसल , भाजपा नेता देवप्रिय त्यागी, जिला महिला प्रधान लीना गोयल जी,महिला मोर्चा वाइस प्रधान शबनम मंगला आदि अनेक कार्यकर्ता ने सेवा की।